Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईयां,संयोजिका अध्यक्ष संघ ने विधायक समीर मोहंती को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईयां संयोजिका अध्यक्ष संघ की सदस्यों ने रविवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती से मिलकर अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित सीएम हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि अपनी मांगों की प्राप्ति हेतू शीतकालीन सत्र के दौरान 4 दिवसीय झारखण्ड विधानसभा शीतकालीन सत्र के समक्ष धारना प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम है। ज्ञापन में कहा कि आठ दिसंबर से 11 दिसंबर तक झारखण्ड विधान सभा कुटे मैदान रांची में एक जुट होकर जुलुस के शक्ल में विधान सभा के समकक्ष प्रर्दशन धारना व घेराव करने का कार्यक्रम है। आठ दिसंबर को रांची. खूंटी, सिमडेगा जिला के लोग सामुहिक अवकाश में रहकर भाग लेंगे। नौ दिसंबर को पुर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला, खरसांवा जिला के सदस्य सामुहिक अवकाश में रहकर भाग लेगे। दस दिसंबर को हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद गिरीडीह, चतरा, कोडरमा जिला के सदस्य सामुहिक अवकाश में रहकर भाग लेंगे। दिनांक 11 दिसंबर को गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामु गढ़वा, गोड्डा, दुमका, जामताडा, साहेबगंज, देवघर, पाकुड जिला के लोग सामुहिक अवकाश में रहकर भाग लेगे। अंकित तिथि में अंकित जिला के बच्चों के लिए अतिरिक्त एक दिन के लिए भोजन की व्यवस्था की जाय। हर दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन चलेगा, जिसकी जानकारी देनी संगठन जरूरी समझता है। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने आग्रह किया है कि कार्यक्रम में गरीब रसोईया संयोजिका अध्यक्ष जिनका लंबित मांगे एवं समझोता में कहा गया था साल में दो साड़ी देने का जो अब तक नहीं मिला है को लेकर कार्यक्रम में सहायता देने की कृपा करें। इस सहयोग हेतू हमारी संगठन आपका सदा आभारी रहेगा। ज्ञापन में कहा है कि यदी इस सत्र से लेकर बजट सत्र शुरू होने से पहले हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई तो राज्य भर के सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष अनिश्चित कालीन विद्यालय का मध्यान भोजन बनाना बंद कर हड़ताल पर चली जाएंगी, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी। मौके पर विधायक समीर मोहंती ने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।मौके पर अध्यक्ष नियती हेम्ब्रम,सचिव जयंती मुर्मू,हरी प्रिया महतो,सुमित्रा कर्मकार,फूलमनी हेम्ब्रम,चंचला मांडी,रानी हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।