Responsive Menu
Add more content here...

विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुडिया 20 और 21 दिसंबर को रजत जयंती मनाने को लेकर आयोजित हुई बैठक।

Spread the love

बहरागोड़ा।संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी की अध्यक्षता में रजत जयंती समारोह को लेकर एक बैठक रखा गया। उक्त बैठक में सर्वसहमती से निर्णय लिया गया कि 20 और 21 दिसंबर को धूमधाम के साथ रजत जयंती उत्सव स्कूल प्रांगण में मनाया जाएगा। डॉ संजय गिरी ने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और नवसंकल्प का है। शिक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था, संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और आदर्श विद्यालय की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी आचार्यों को मिलकर योजनाबद्ध कार्य करना होगा। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचारी और प्रेरणादायी प्रयास करें।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव राशु भूईया ने जानकारी दी कि रजत जयंती समारोह की विभिन्न समितियां एवं संयोजक शीघ्र घोषित किए जाएंगे। उन्होंने समारोह को जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक समृद्धि का स्वरूप देने की बात कही।बैठक के अंत में प्रधानाचार्य सुजल भोल ने सभी अतिथियों, आचार्यगणों एवं प्रबंधकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर को भव्यता प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। मौके पर सह सचिव शुभम भोल, शिक्षक स्वपन मन्ना,सुशील बेरा ,निरंजन मंडल ,चंचल मंडल ,गौरव भोल,अनूप बंद ,सुब्रत साधू आदि उपस्थित थे।