Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: स्वर्गीय कार्तिक किस्कु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़; विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

Spread the love

​चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में रविवार को आदिम खेरवाल गाँवता क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय कार्तिक किस्कु मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया।

​फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विधायक समीर मोहंती ने विधिवत रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने स्वर्गीय कार्तिक किस्कु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।​इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक समीर मोहंती ने स्वर्गीय कार्तिक किस्कु के व्यक्तित्व को याद किया।

उन्होंने कहा कि कार्तिक किस्कु एक समाज हित में सोचने वाले और हर एक के साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे वे एक सच्चे खेल प्रेमी थे।उन्होंने क्लब के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में खेल का आयोजन करना काफी सराहनीय है।

इससे हम वर्ष-प्रतिवर्ष उनकी स्मृति को हमेशा बनाए रखेंगे।​इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, क्लब के शिबू हेंब्रम, पुलटू सोरेन, पीरु हांसदा, कालिदास हांसदा, माझी बाबा जादू मांडी, मुखिया दासो हेंब्रम, विमल मांडी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।