Responsive Menu
Add more content here...

कदमडीहा में बिदु चंदन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, रीसोल FC बनी विजेता

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) :
भूतिया पंचायत अंतर्गत कदमडीहा फुटबॉल मैदान में बिदु चंदन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट क्लब की स्थापना के 25 सफल वर्षों को समर्पित था, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया।

गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रीसोल एफसी (बड़शोल) ने रैंबो एफसी (घाटशिला) को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि मानुषमुड़िया मुखिया राम मुर्मू और प्रमुख प्रतिनिधि दीपक मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय और फुटबॉल पर किक मारकर की गई।

मुख्य अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद में रुचि लेने की अपील की और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं के हुनर को आगे लाने में सहायक होते हैं।

प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मुटुरखाम स्पोर्टिंग क्लब और चौथा स्थान हेत्रो एफसी को मिला। विजेता टीम को ₹10,000 और ट्रॉफी, उपविजेता को ₹7,500 और ट्रॉफी तथा तीसरे व चौथे स्थान प्राप्त टीमों को ₹3,500 व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मैच के दौरान कदमडीहा मैदान में आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट की सफलता में क्लब सदस्यों लुडुम हांसदा, कनाई लाल हांसदा, कालू सोरेन, मंगल किस्कू, डॉ. किस्कू, डूडुल कुंडू सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।