Responsive Menu
Add more content here...

पाथरघाटा स्पोर्टिंग क्लब की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जुगिसोल एफसी बनी विजेता

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत पाथरघाटा फुटबॉल मैदान में पाथरघाटा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल पर किक मारकर किया। फाइनल मैच जुगिसोल एफसी और मुटुरखाम एफसी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबले में जुगिसोल एफसी ने दो गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही।

समापन अवसर पर सुधीर सिंह ने विजेता टीम जुगिसोल एफसी को 10 किलो पोल्ट्री तथा उपविजेता मुटुरखाम एफसी को 7 किलो पोल्ट्री देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पाथरघाटा कमेटी के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।