बहरागोड़ा। संवाददाता (एन. बेरा)
बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत स्थित पाथरघाटा गांव के फुटबॉल मैदान में बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इलाके के विभिन्न गांवों से कुल 32 फुटबॉल टीमों ने इस मुकाबले में भाग लिया है।
मंगलवार को हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया सुपर्णा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच जुगिसोल एफसी बनाम पीएम एफसी के बीच खेला गया, जिसमें जुगिसोल एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज की।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब और आयोजन समिति सक्रिय रूप से लगी हुई है।
इस आयोजन में समिति के सदस्यों रंजन मुंडा, देवराज सिंह, खकन सिंह, लखविंदर सिंह, ज्ञानधर दास, राजू मुंडा, रबी मुंडा, राजेन सिंह, सम्राट मुंडा, राहुल दास, बाल्लेस्वर मुंडा, मिलन सिंह सहित कई स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।