Responsive Menu
Add more content here...

खेडुआ गांव में जयगुरु सत्संग कमेटी ने 30 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता (एन. बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के खेडुआ गांव में मंगलवार को जयगुरु सत्संग कमेटी द्वारा ठंड और तेज़ सर्द हवा से राहत दिलाने के उद्देश्य से 30 गरीब, असहाय एवं बेहद जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए यह पहल की गई है। साथ ही, उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की।

कंबल वितरण कार्यक्रम में समेश कुमार, शक्ति पद बारिक, मृत्युंजय खिलाड़ी, रतन राणा, सत्यवान नायक, सुदर्शन दीगर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।