Responsive Menu
Add more content here...

भाजपा महिला मोर्चा ने बहरागोड़ा थाना में रक्षाबंधन पर बांधी राखी, पुलिसकर्मियों को दिया सम्मान

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता ( बापुन) : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल के नेतृत्व में बहरागोड़ा थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में मौजूद पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और समाज में सुरक्षा प्रदान करने वाले इन कर्मठ योद्धाओं को रक्षाबंधन जैसे भाईचारे के पर्व में शामिल करना था।

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्ना मयी बेरा, अर्चना दास, शुक्ला बेरा सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। साथ ही भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव, गौरी शंकर महतो, कबिंद्रनाथ कुंडू, प्रह्लाद घोष, ननिगोपाल साव एवं सुमंत श्यामल जैसे कई गणमान्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रक्षा सूत्र बांधने के साथ-साथ महिला मोर्चा की ओर से मिठाइयाँ वितरित की गईं और पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।