बहरागोड़ा।संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल खंडामौदा में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल पड़ीहारी ने किया। मुख्य अतिथि सीओ राजा राम सिंह मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सीओ ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित रहकर पढ़ाई करें। वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले विद्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जो बच्चे 75% अटेंडेंस पूरा नहीं करेंगे उन बच्चों का फॉर्म फिलप नहीं किया जाएगा। उक्त स्कूल में देखा गया कि बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो रही है। सीओ ने सभी लोगों को अपने बच्चों नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर अध्यक्ष दीनानाथ महतो, शिक्षक पूर्णेन्दु हांसदा, मृणाल घोष, उषा बाकसाल समेत आदि अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय में अभिभावक शिक्षक बैठक के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा निमंत्रण देने के तरीके की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।विद्यालय के बच्चे बैंड बाजा और लाउडस्पीकर लेकर गली, मोहल्ले और बस्तियों में पहुंचे। बैंड-बाजे के साथ लोगों को एकत्रित किया गया। लाउडस्पीकर से सभी ग्रामीणों को अभिभावक शिक्षक बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य की इस अनोखी पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।