Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड में बिजली कटौती और दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का धरना, चक्रधरपुर में एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Spread the love

चक्रधरपुर।
झारखंड में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यभर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह चक्रधरपुर में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

Read More : आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अहम मुद्दों पर नजर

इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पासवान ने किया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र में हो रही बिजली समस्या, अनियमित आपूर्ति और दर वृद्धि को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही शहर की अन्य समस्याओं पर भी एसडीओ से चर्चा की गई, जिस पर विभागीय अधिकारी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

धरना के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता लगातार बिजली संकट से जूझ रही है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पासवान के साथ डॉ. विजय सिंह गगराई, बिमला प्रसाद, रानी बदिया सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *