Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रेलवे ट्रैक किनारे नग्न अवस्था में मिला घायल युवक, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

चाकुलिया।  संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पूर्व दिशा में शनिवार को अप रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में नग्न हालत में पाया गया। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ था।

सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना जीआरपी को दी थी।

युवक ट्रेन से गिरा या किसी अन्य कारण से घायल हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह नग्न अवस्था में मिला और उसके कपड़े पास ही पड़े हुए थे, जिन पर खून के निशान पाए गए।

इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसे गंभीर रूप से घायल कर ट्रैक किनारे फेंका गया हो सकता है।

आरपीएफ के एएसआई मुकेश कुमार कश्यप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा जाएगा।