चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने मुस्लिम बस्ती निवासी शेख नजीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शेख नजीर अपने साथी मोहम्मद मझहर के साथ बिरयानी दुकान से खाना लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उस पर हमला कर दिया और दोनों आरोपी पुरनापानी की ओर फरार हो गए।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।