Responsive Menu
Add more content here...

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Spread the love

ब्यूरो रिपोर्ट | अबुआ खबर
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले वरिष्ठ संपादक हरिनारायण सिंह का रविवार रात निधन हो गया। यह दुखद जानकारी उनके पुत्र राकेश सिंह ने साझा की। उनके निधन से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते शुक्रवार रात सेम्फोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

हरिनारायण सिंह ने अपने लंबे करियर में पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया और समाज की आवाज बनने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

संपादक मंडल सहित समस्त मीडिया कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।