Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: लोधाशोली विद्यालय में मेजर ध्यानचंद जयंती पर निकाली गई रैली

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर आसपास के पोषक क्षेत्र का परिभ्रमण किया।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “मेजर ध्यानचंद अमर रहे” के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना और राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बी.एस. नायक, शिक्षक गोविंद गोप, विश्वनाथ पाल, राजीव मल्लिक, अंजन भोल और संदीप बेरा समेत अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।