Responsive Menu
Add more content here...

मोदी सरकार ने जीएसटी में राहत देकर आम जनता को दी बड़ी सौगात, – डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

Spread the love

बहरागोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में कमी और कई सेवाओं पर राहत देकर आम आदमी के जीवन को आसान बनाया है।

उन्होंने बताया कि जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और जीवनरक्षक दवाइयों पर पूरी तरह से जीएसटी की छूट दी गई है, जिससे हर वर्ग के लोगों को बड़ी सहूलियत मिली है। वहीं उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी दर कम होने से बाजार में सामान सस्ते होंगे।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि इस निर्णय से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और महंगाई पर नियंत्रण मिलेगा। साथ ही त्योहारों के मौसम में यह कदम देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।