Responsive Menu
Add more content here...

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा, जमशेदपुर में हुई तैयारी बैठक

Spread the love

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है, जो 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विशेष बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों की सफलता एवं भव्यता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कई महत्वपूर्ण सुझावों को भी अंकित किया गया।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि योजना बनाकर अभियान की सफलता सुनिश्चित करें।

इस मौके पर सांसद आदित्य साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन मूल्यों और उनकी जनता-सेवा की भावना को समर्पित है। इसके जरिए भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर तबके तक पहुंचेंगे और सेवा भाव से जुड़ेंगे।