Responsive Menu
Add more content here...

एनएच-49 पर ओवरटेक के दौरान ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (एन. बेरा):
बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर चौक के पास शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (नंबर WB 13 6412) कोलकाता से जमशेदपुर की ओर सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही ट्रक ने दूसरे भारी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सीधे सड़क किनारे लगे बेरियर से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बरसोल थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने ले जाया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही का परिणाम थी या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई।