Responsive Menu
Add more content here...

टुइलाडूंगरी में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने की पूजा की शुरुआत

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता:
टुइलाडूंगरी की सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य पूजा पंडाल का शुभारंभ शुक्रवार को झारखंड सरकार के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर किया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, और मोहन कर्मकार ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अपने उद्बोधन में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा, “दुर्गा पूजा अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है और पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और झारखंड में यह अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। जमशेदपुर की बात करें तो यहां की पूजा देशभर में अपनी रात्रिकालीन रौनक और भक्ति के लिए प्रसिद्ध है।”

पूजा समिति के संरक्षक राजू गिरी ने मंत्री को माँ दुर्गा की स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
पूज्य पंडित प्रदीप्त कुमार दास और निरंजन दास को चंडी पाठ और पूजा अनुष्ठान में योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव दिनेश कुमार ने किया, जबकि अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अध्यक्षीय भाषण दिया।
महासचिव दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि आज से पंडाल आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वालंटियर्स की टीम तैनात कर दी गई है।

मुख्य संरक्षक राजू गिरी ने बताया कि पूजा परिसर में मेला और झूले भी लगाए गए हैं ताकि बच्चों और परिवारों को भी उत्सव का आनंद मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं में मंगल कालिंदी, कुणाल सारंगी, हिदायतुल्लाह खान, और मोहन कर्मकार ने भी दुर्गा पूजा के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में जिन लोगों का विशेष योगदान रहा, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
किशोर कुमार (लाइसेंसी), श्रीनू राव (कोषाध्यक्ष), प्रशांत गिरी, संजय गिरी, रणजीत गुप्ता, अमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, बलकार सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, पाण्डेय प्रधान, राजेश कुमार, अजय साहू, हिमांशु शेखर प्रधान, राजीव प्रधान, संजय प्रसाद, रतन कुमार, संजय शर्मा, कृष्णा साहू, जितेंद्र साहू, और सोनू सिंह