Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में वेंडर एसोसिएशन और बीएसएनएल TIPS की संयुक्त बैठक, हक की लड़ाई को लेकर बनी आगे की रणनीति

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता:
जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन और बीएसएनएल से जुड़े TIPS (Telecom Infrastructure Providers Society) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के तमाम संवेदकों (वेंडरों) ने भाग लिया और अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए मेहनत और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगामी रणनीति तय की।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने न्यायपूर्ण अधिकारों और भुगतान की समस्याओं को लेकर मिलकर संघर्ष करेंगे और किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे। बैठक का उद्देश्य सभी वेंडरों को एक साझा मंच पर लाकर संगठन को मजबूत करना और एकजुटता के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करना था।

इस अवसर पर बबलू झा, संजय सिंह, सौरभ गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, रंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, मोहम्मद आरिफ आज़ाद, संजय वर्मा, शिव रतन सिंह, कुमार भवजीत, निशांत समेत कई अन्य वेंडर्स मौजूद रहे।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दों में शामिल थे:

  • लंबित भुगतान की समस्या
  • वेंडर्स की सुरक्षा और अधिकार
  • तकनीकी सहायता में पारदर्शिता
  • कार्य संतुलन और भविष्य की परियोजनाओं में भागीदारी

संघठन के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि उनकी आवाज़ को उचित मंचों तक पहुँचाया जाएगा और अगर आवश्यक हुआ तो राज्य स्तर पर भी आंदोलन किया जाएगा।