Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सीओ और थाना प्रभारी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया, कमेटियों को दिए जरूरी निर्देश

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को अंचल अधिकारी नवीन पूरती और थाना प्रभारी संतोष कुमार ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों से चर्चा की और उन्हें भीड़ नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा, अस्थाई बिजली कनेक्शन की सुरक्षित व्यवस्था, तथा सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने और पंडालों में प्रवेश-निकास मार्ग स्पष्ट रखने पर जोर दिया। वहीं, अंचल अधिकारी नवीन पूरती ने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है ताकि इस बार की दुर्गा पूजा सुरक्षित और सफल हो, और पूजा समितियों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।