Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: बिना कनेक्शन बिजली का 3180 रुपए का बिल, आंगनबाड़ी सेविका कापरा किस्कू परेशान

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत स्थित धाधिका आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कापरा किस्कू हैरान रह गईं, जब उनके केंद्र पर बिना बिजली कनेक्शन के 3180 रुपए का बिल आया। इस केंद्र में न तो अभी तक बिजली कनेक्शन हुआ है और न ही मीटर लगाया गया है।

परेशान सेविका ने मंगलवार को पंचायत मुखिया दासो हेंब्रम से शिकायत की। मुखिया ने तुरंत बिजली विभाग के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और सुधार की मांग की।

कापरा किस्कू ने बताया कि उन्होंने लगभग छह महीने पहले केंद्र के लिए ऑनलाइन बिजली कनेक्शन का आवेदन दिया था और विभाग में मीटर जमा करवा दिया था। इसके बावजूद अब तक न कनेक्शन मिला और न ही मीटर लगाया गया। बिना उपयोग के इतना बिल आने से वह काफी परेशान हैं।

इस मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एहसान अश्तर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भेजा गया बिल रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्र में सही तरीके से बिजली कनेक्शन और मीटर की व्यवस्था कर दी जाएगी।

यह मामला आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन की देरी और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।