Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: ग्रामीणों ने श्रमदान से मधुपुर-उदयडांगा सड़क के गड्ढों की मरम्मत की

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत स्थित मधुपुर गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय मधुपुर-उदयडांगा सड़क पर उभर आए बड़े गड्ढों की मरम्मत के लिए श्रमदान किया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की कई हिस्सों को सुधार कर सुरक्षित किया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्षों से उपेक्षा के कारण खस्ता हाल में है। बरसात के दौरान सड़क पर कई बड़े गड्ढे उभर आए, जिससे पोचापानी, उदयडांगा और आसपास के कई गांवों के विद्यार्थी मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाने में मुश्किल का सामना करते हैं। सड़क पर उभरे गड्ढों की वजह से विद्यार्थियों के गिरने का भी खतरा बना रहता है।

वार्ड मेंबर चंडी चरण मुंडा ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए मजबूरन ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की।

इस श्रमदान में विजय मुंडा, चितरंजन मुंडा, उमेश मुंडा, कमल कांत मुंडा, शिव मुंडा, श्रीमंत मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, मिथिला मुंडा और सुमिक्षा मुंडा ने अहम भूमिका निभाई।

इस पहल से यह साबित होता है कि जब स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए आगे आते हैं, तो सामूहिक प्रयास से समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है।