Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी में मैक्सीजोन निदेशक चंद्रभूषण सिंह और पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता
जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी के मामले में मैक्सीजोन टच कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे और तेजस राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराई गई और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

चंद्रभूषण सिंह बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी 2022 से तलाश कर रही थी।

ठगी का मामला और आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेल्को निवासी सुशील कुमार सरापमा के आवेदन पर साकची थाना में 22 अप्रैल 2022 को मामला दर्ज किया गया था (कांड सं. 74/22)। आरोप है कि चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह ने मैक्सीजोन टच प्रा. लि. के माध्यम से निवेश के नाम पर पूरे देश से सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की। दोनों पर देश के विभिन्न शहरों में करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

अनुसंधान के दौरान आरोपियों को फरार दिखाते हुए आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों तेजस राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। प्रमुख केस इस प्रकार हैं:

साकची थाना कांड सं. 184/22 – धारा 420, 406, 467, 468, 469, 471, 417, 120B, 34

साकची थाना कांड सं. 79/23 – धारा 420, 406, 120B

साकची थाना कांड सं. 231/23 – धारा 420, 406, 120B

साकची थाना कांड सं. 233/23 – धारा 420, 406, 120B

साकची थाना कांड सं. 237/23 – धारा 420, 406, 120B

साकची थाना कांड सं. 66/24 – धारा 323, 341, 342, 420, 406, 467, 468, 504, 120B

साकची थाना कांड सं. 69/24 – धारा 323, 341, 342, 420, 406, 467, 468, 504, 120B

इसके अलावा उनके खिलाफ 15–20 अन्य मामले भी दर्ज हैं।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस गिरफ्तारी में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। इस कार्रवाई ने जमशेदपुर में निवेशकों और आम जनता को सन्देश दिया कि अवैध ठगी और धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।