Responsive Menu
Add more content here...

झामुमो का चुनावी कार्यालय का दीपक बिरुवा ने किया उद्घाटन

Spread the love

घाटशिला। संवाददाता
घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित झामुमो जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के स्थानीय चुनावी कार्यों को गति देने के लिए मुख्य चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा ने किया। उद्घाटन के बाद कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक भी हुई जिसमें गठबंधन दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री दीपक बिरुवा ने प्रतिनिधियों के समक्ष चुनाव संचालन के लिए एक चुनाव संचालन समिति के गठन की जानकारी दी और कहा कि इसी के नेतृत्व में उप चुनाव की तैयारियां प्रभावी ढंग से चलायी जायेगी। मंत्री ने कहा कि झामुमो सरकार ने हमेशा क्षेत्र के विकास, शिक्षा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा स्व. रामदास सोरेन मंत्री रहते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उन्होंने घाटशिला को विकास के मार्ग से जोड़ने, शिक्षा का घाटशिला को हब बनाने और क्षेत्र में अब तक अधूरे रहे कार्यों को पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की थी। स्वर्गीय रामदास सोरेन ने जो अधूरे कार्य छोड़े, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी अब उनके बड़े पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन दल एकजुट हैं और जनता के समर्थन से झामुमो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। बैठक में नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता संपर्क बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच नीति और योजना पहुंचाने का आह्वान किया। उनके साथ झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, प. सिंहभूम सांसद जोबा माझी, पोटका विधायक संजिव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, पूर्व सांसद सुमन महतो और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भी उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, विक्टर सोरेन, माले के नेता ओम प्रकाश, सीपीआई के भुवनेश्वर तिवारी, जगदीश भकत, कालीपद गोराई, काजल डॉन, तापस चटर्जी, बीएन सिंहदेव, काल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट समेत काफी संख्या में गंठबंधन नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन:
संयोजक: लक्ष्मण टुडू, शंभू चौधरी, परविंदर सिंह, ओमप्रकाश सिंह (माले), भुवनेश्वर तिवारी चुनाव कार्यक्रम प्रभारी: बाघराय मार्डी, मीडिया प्रभारी: कुणाल षाडंगी,अरूण सिंह राजा, सोमेन मिश्रा प्रत्याशी जनसंपर्क समन्वय प्रमुख: कान्हु सामंत, विक्टर सोरेन, सागेन पुर्ती प्रचार वाहन (व्यवस्था) प्रमुख: रॉविन सोरेन, श्रवण अग्रवाल, चुनाव कोषांग समन्वयक: वीर सिंह सुरीन,विधानसभा बूथ प्रभारी: स्टार प्रचारक समन्वय प्रभारी: पवन सिंह, प्रधान चुनाव कार्यालय प्रभारी: जगदीश भकत, राजहंस मिश्रा, आवासन प्रभारी: हिदायतुल्लाह खान प्रचार समाग्री प्रभारी: राजहंस मिश्रा शामिल है।