बहरागोड़ा। संवाददाता
बरसोल थाना क्षेत्र के दूधकुंडी चौक के समीप एनएच 49 पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार ने एक सांड़ को टकर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि सांड़ का मौके पर ही मौत हो गया। वहीं कार का एयर बैग खुलने से दोनों लोगों की जान बच गई। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। उधर सूचना के बाद पहुंची बरसोल पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के जरिए थाना ले जाया गया। बताया गया की कार संख्या बिआर 06 डि डब्ल्यू 7810 पर सवार होकर दो लोग बहरागोड़ा से खडगपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही दारीसोल अंडरपास के पास पहुंचे, तभी सड़क पर कार के सामने अचानक एक सांड़ आ गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक कार उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार से जा रही कार ने सांड़ से टकराने के बाद करीब 100 मीटर दूर तक सांड़ समेत कार सड़क के डिवाइडर पर टकराकर सड़क पर खड़ी हो गई।