Responsive Menu
Add more content here...

एनएच-49 पर बड़ा हादसा टला, हरि मिर्च लदा ट्रक पलटने से बाल-बाल बचे चालक

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
बरसोल थाना क्षेत्र स्थित अंजता होटल के समीप एनएच-49 पर गुरुवार की मध्यरात्रि एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा हरि मिर्च से लदा ट्रक (WB 25 M 2868) अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है, जब तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि वाहन चालक जगदीश दास को मामूली चोटें आईं। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई और देर रात तक सड़क पर बचाव कार्य जारी रहा।

कुछ घंटों की मशक्कत के बाद, मिर्च की खेप को दूसरे ट्रक में लादकर पुनः पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

मुख्य बिंदु

एनएच-49 पर अंजता होटल के पास पलटा हरि मिर्च लदा ट्रक

टायर फटने से हादसा, चालक को आईं हल्की चोटें

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला

देर रात तक चला ट्रक हटाने का कार्य