Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव 2025: घाटशिला में मतदान की तैयारियां तेज़, स्ट्रॉंग रूम और मूलभूत सुविधाओं का निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण”

Spread the love

पूर्वी सिंहभूम | अबुआ खबर डेस्क
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस कॉलेज से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की 45 पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के लिए रवाना होंगी और मतदान के उपरांत ईवीएम सेट की रिसिविंग भी यहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में स्ट्रॉंग रूम निर्माण की समीक्षा की और भवन निर्माण विभाग के अभियंता को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के बीच चुनाव सामग्री के वितरण, ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षित रखरखाव, पोलिंग पार्टी और अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग, मेडिकल टीम, हेल्प डेस्क और रिजर्व/माइक्रो ऑब्जर्वर की बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

“हम सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष व सुचारू रूप से संपन्न हो।”
— जिला निर्वाचन पदाधिकारी

📍 मुख्य बिंदु:

घाटशिला उपचुनाव 2025 के मद्देनजर कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण

ईवीएम डिस्पैच और रिसिविंग सेंटर की तैयारियों का जायजा

स्ट्रॉंग रूम निर्माण, बेरिकेडिंग और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित

पोलिंग पार्टियों के संचालन और सुरक्षित मतदान के लिए दिशा-निर्देश

अधिकारियों को समन्वय और सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया के लिए निर्देश