Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर-खड़गपुर मार्ग पर शंकरी बस और बलेनो कार में टक्कर, परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (एन.बेरा) : मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना ओवर ब्रिज पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। जमशेदपुर से खड़गपुर जा रही शंकरी बस और कलकत्ता की ओर जा रही बलेनो कार आमने-सामने टकरा गए।

इस हादसे में कार पर सवार पति-पत्नी और उनका 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बहरागोड़ा पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे परिवार को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर 1033 एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।

बस चालक और बस में सवार अन्य यात्री मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं। सूचना पाकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बस व कार को कब्जे में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शंकरी बस तेज रफ्तार में थी और बलेनो कार ने सड़क डिवाइडर पार करते हुए टक्कर मारी, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायल परिवार के सदस्य अभी नाजुक हालत में हैं और सीएचसी की डॉक्टर टीम प्राथमिक उपचार के बाद अत्यावश्यक होने पर रेफर करने की तैयारी कर रही है।