Responsive Menu
Add more content here...

पोटका के सभी 131 पीडीएस दुकानों को मिली 4G ई-पॉस मशीन, विधायक की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि मंडल ने किया वितरण

Spread the love

पोटका।
झारखंड सरकार के सार्वजनिक खाद्य वितरण विभाग की पहल पर पोटका प्रखंड की सभी 131 पीडीएस दुकानदारों को 4G ई-पॉस मशीनें वितरित की गईं। इससे पहले 2G मशीनों के कारण राशन कार्डधारकों को लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए ई-पॉस मशीनों से अब राशन वितरण और अधिक पारदर्शी और सुचारु तरीके से किया जा सकेगा।

पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधिमंडल के भाई भरत सरदार और तरुण सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पीडीएस दुकानदारों के बीच ई-पॉस मशीनों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार तकनीकी सुधार कर रही है।

इस अवसर पर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के नेता, पूर्व जिला परिषद सदस्य और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने इस पहल को जनहित में अहम बताते हुए झारखंड सरकार और विधायक संजीव सरदार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भूवनेश्वर सरदार, पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष अनवर अली, महासचिव जितेंद्र गुप्ता, द्वारका प्रसाद गुप्ता, फणीभूषण पाल, भृगु कालिंदी, सागर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।