Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के जामबनी में पटाखों से पुआल की ढेर में लगी आग, किसान को हजारों का नुकसान

Spread the love

चाकुलिया।
चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में सोमवार देर शाम किसान मोतीलाल हेंब्रम के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति के पर्व को लेकर किसी ने फटाका फोड़ा, जिससे आग फैलकर पुआल के ढेर में जा लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग लगते ही पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मिट्टी और पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की भीषणता के कारण पुआल का ढेर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस घटना में लगभग दो पिकअप वैन के पुआल जल गए। इससे किसान मोतीलाल हेंब्रम को हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

ग्रामीणों ने कहा कि पर्वों के समय फटाके और पटाखों के कारण इस प्रकार की घटनाओं की संभावना रहती है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे समय पर ग्रामीणों और किसानों को आग और पटाखों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि इस तरह की आर्थिक हानि और नुकसान से बचा जा सके।