चाकुलिया में मकर संक्रांति पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की तैयारियों में जुटे ग्रामीणों के कारण बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इसी क्रम में शनिवार को चाकुलिया की साप्ताहिक हाट में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हाट में कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और पूजा-पर्व से जुड़ा सामान खरीदने के लिए ग्रामीण सुबह से ही पहुंचने लगे। विशेष रूप से कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा मकर पर्व के मद्देनज़र मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ग्रामीणों ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर घरों में विशेष पकवान और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं, जिस कारण बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। हाट में बढ़ी भीड़ से स्थानीय दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखा गया।