चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की एक अहम बैठक अक्षय मोहंती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर के विकास और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंदिर जीर्णोद्धार और मूर्ति स्थापना पर चर्चा
बैठक में मंदिर भवन के जीर्णोद्धार, संगमरमर की भव्य मूर्ति स्थापना तथा हरिनाम संकीर्तन आयोजन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार किया गया। कमेटी ने मंदिर के समग्र विकास को लेकर योजना तैयार करने पर सहमति जताई।
विधायक को मिला मुख्य संरक्षक का दायित्व
सर्वसम्मति से स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती को कमेटी का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कमेटी का विस्तार
बैठक में कमेटी का विस्तार करते हुए प्रणव बेरा, रवींद्रनाथ सिंह, सुजीत दास, तरुण खान, तरुण बेरा और तापस दास को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
विकास कार्यों की सराहना
विधायक के प्रयासों से मंदिर परिसर में बोरिंग और पंप अधिष्ठापन कार्य को नगर पंचायत द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद शिलान्यास भी किया गया था, जिसकी बैठक में सराहना की गई।