Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया इकोलॉजिकल डाइवर्सिटी पार्क में 20 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन, बढ़ेंगी सुविधाएं

Spread the love

चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायकसमीर कुमार मोहंतीने शनिवार को चाकुलिया इकोलॉजिकल डाइवर्सिटी पार्क परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वन विभाग के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

इस परियोजना के तहत पार्क परिसर में अत्याधुनिक कॉटेज, डीलक्स कक्ष और एक बड़े सामुदायिक भवन (कम्यूनिटी हॉल) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड संख्या 11 स्थित शांति निकेतन पल्ली में लगभग 49 लाख रुपये की लागत से एक अलग सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

विधायक ने कहा कि चाकुलिया अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि बेहतर आवासीय सुविधाओं के निर्माण से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Read More : विशाखापट्टनम में मजदूर की मौत, बहरागोड़ा में परिवार को मिली आर्थिक सहायता

प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने जानकारी दी कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से कॉटेज और डीलक्स कक्षों के साथ-साथ करीब 130 कमरों वाला एक विशाल सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

विधायक ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पार्क का औपचारिक उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, मुखिया शिव चरण हांसदा, साहेब राम मांडी, सांसद प्रतिनिधि पार्थो सारथी महतो, वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, मौसमी मल्लिक, गौतम दास सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *