Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: वन विभाग के पीसीसीएफ और एपीसीसीएफ ने किया इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का निरीक्षण, नवंबर के अंत में मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)

चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित आमलागोड़ा गांव के पास वन विभाग द्वारा विकसित इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य का गुरुवार को पीसीसीएफ अशोक कुमार एवं एपीसीसीएफ वाई.के. दास ने निरीक्षण किया। लगभग 78 हेक्टेयर वन भूमि पर बने इस विशाल पार्क को करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

अधिकारियों ने पार्क के विभिन्न हिस्सों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। इस दौरान पीसीसीएफ अशोक कुमार ने बताया कि पार्क का उद्घाटन नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के बाद इसे सामान्य जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क

पीसीसीएफ ने कहा कि चाकुलिया में निर्मित यह पार्क झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क है। पार्क की दीर्घकालिक सुरक्षा और संरक्षण को देखते हुए विभाग इसकी देखभाल के लिए विशेष योजना तैयार कर रहा है।

पार्क परिसर में कॉटेज निर्माण की अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे। पार्क प्रबंधन एवं रखरखाव के लिए समर्पित स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के अवसर पर मौजूद प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे—

आरसीसीएफ स्मिता पंकज

जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ सबा आलम अंसारी

चाकुलिया रेंजर दिग्विजय सिंह

घाटशिला रेंजर विमल कुमार

रेंजर शशि प्रकाश
साथ ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।