घाटशिला | संवाददाता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद अब घाटशिला अनुमंडल में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का संचालन आज से शुरू हो रहा है। यह जनहित कार्यक्रम प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में 15 दिसंबर तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगा।
घाटशिला प्रखंड में इसका शुभारंभ शुक्रवार को काड़ाडुबा पंचायत भवन से किया जाएगा, जहाँ विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान किया जाएगा।
चुनाव के बाद पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और प्रशासन को भारी भीड़ की उम्मीद है।
जनता दरबार का पंचायतवार कार्यक्रम
प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी तिथि अनुसार:
21 नवंबर – काड़ाडुबा
24 नवंबर – पूर्वी मउभंडार, पश्चिम मउभंडार, उत्तरी मउभंडार
25 नवंबर – कालचित्ति
26 नवंबर – काशिदा
27 नवंबर – वनकाटी
28 नवंबर – उल्दा, महुलिया
29 नवंबर – घाटशिला, गोपालपुर
1 दिसंबर – बड़ाखुर्शी
3 दिसंबर – पावड़ा, धरमबहाल
5 दिसंबर – झांटी झरना
6 दिसंबर – हेंदलजुड़ी
8 दिसंबर – बाघुड़िया
10 दिसंबर – जोड़िसा
11 दिसंबर – भदुआ
12 दिसंबर – बांकी
13 दिसंबर – आसना
15 दिसंबर – बड़ाजुड़ी (अंतिम)
सभी पंचायत भवनों में सुबह से कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।