Responsive Menu
Add more content here...

पटमदा: झामुमो नेता अजय रजक ने बारिश से प्रभावित परिवारों को बांटे तिरपाल, गांवों का किया दौरा

Spread the love

पटमदा: क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण बांगुड़दा और नूतनडीह गांवों में कई कच्चे मकानों को भारी क्षति पहुंची है। कई परिवार बेघर हो गए हैं और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।

शनिवार को झामुमो दलित मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष अजय रजक ने इन गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
तत्काल राहत के रूप में उन्होंने एक दर्जन जरूरतमंद परिवारों को दो-दो तिरपाल वितरित किए ताकि वे बारिश से अस्थायी सुरक्षा पा सकें।

अजय रजक ने बताया कि उन्हें झामुमो नेता आनंदमय महतो और मंटू महतो की सूचना पर स्थिति की गंभीरता का पता चला, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद की।

इस मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारी अभिषेक मुखी, झामुमो नेता प्रीतम हेंब्रम, सामद अंसारी, खुद्दू उरांव, मंटू रजक, अबोध कालिंदी, और दीपंकर माझी भी उपस्थित थे।