Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: खोड़ी पहाड़ी पहुंचे शिक्षा मंत्री रामदास सोरन, कहा: अपनी अनमोल संस्कृति को बचाए रखें युवा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत में आयोजित खोड़ीपहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित पहाड़ पूजा के दूसरे दिन रविवार की शाम को बुरू बोंगा पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें कई नृत्य दलों ने भाग लिया।

समिति द्वारा चयनित विजेता दलों को देर शाम को बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एलपीएस लुआग्राम,द्वितीय स्थान पलाशबोनी मारांग बुरु हरियार गांवता क्लब फूलकुसमा और तृतीय स्थान गोशाय बाबा टाईटका माझी क्लब बेलपहाड़ी ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृति ही समाज की पहचान होती है। युवा अपनी अनमोल संस्कृति को बचाए रखें।


मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गोपन परिहारी, रूपचांद हांसदा, अर्जुन गोप, असित करुणामय, श्यामल महतो, सुनील वरण घोष, हरिश्चंद्र माहाली, हरेन माहाली, अमर हांसदा, बैद्यनाथ माहाली, रवीन्द्र माहाली, पूर्णचंद्र हांसदा, रूद्र प्रताप महतो, हरिपद मंडल, खगेश्वर माहाली, शशांक महतो, तपन टुडू, मानिक हेम्ब्रम, बुद्धेश्वर माहाली, राजेश्वर महतो, कृष्णपद माहाली, संजय राणा, भानु माहाली, असित माहाली, राजेन सोरेन, धर्म दास हांसदा, गोराचांद सोरेन, अखिलेश्वर करुणामय, प्रकाश हेमंत, लखीराम माहाली, लोसो सोरेन, राहुल माहाली, प्रभु हांसदा, प्रसन्नजीत माहाली, कृष्णपद महतो, धरनी करुणामय समेत अनेक लोग उपस्थित थे।