Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड में ANM नें 3 हजार से अधिक पदों पर निकाली बहाली, जेएसएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

Spread the love

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सहायक नर्सिंग मिडवाइफ (ANM) के रिक्त पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 3,181 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 3,020 नियमित और 161 बैकलॉग पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की तिथि जेएसएससी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह में 83, लातेहार में 15, गोड्डा में 13, पलामू में 15, पश्चिम सिंहभूम में 9, दुमका में 12, सरायकेला-खरसावां में 13 और साहिबगंज में 1 पद खाली हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 18 महीने का एएनएम प्रशिक्षण तथा झारखंड नर्सिंग काउंसिल में निबंधन आवश्यक है।

आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क मात्र 50 रुपये है।

परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। खास बात यह है कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।