Responsive Menu
Add more content here...

AI और ड्रोन से सजेगा श्रावणी मेला 2025 – श्रद्धालुओं की सेवा में झारखंड सरकार का हाईटेक प्लान!

Spread the love

रांची: इस साल श्रावणी मेला 2025 सिर्फ आस्था और श्रद्धा का पर्व नहीं रहेगा, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और प्रशासनिक प्रबंधन का भी मिसाल बनेगा। देवघर में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मेले को लेकर बड़े ऐलान किए। पहली बार मेला क्षेत्र में AI और ड्रोन टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा।

ड्रोन से ब्लड डिलीवरी – देश में पहली बार

मंत्री डॉ. अंसारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में यदि किसी श्रद्धालु को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होगी, तो उसे ड्रोन के माध्यम से ब्लड बैंक से रक्त भेजा जाएगा। यह प्रयोग देश में किसी भी धार्मिक मेले में पहली बार किया जा रहा है।

AI आधारित निगरानी सिस्टम – हर गतिविधि पर पैनी नजर

इस बार भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, और स्वास्थ्य जरूरतों की पूर्व चेतावनी देने के लिए AI आधारित निगरानी प्रणाली लगाई जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज अनुभव मिलेगा।

160 डॉक्टर, 41 एंबुलेंस, 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र

मंत्री ने जानकारी दी कि मेला में 160 डॉक्टर, 41 एंबुलेंस और 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 300 प्रकार की विशेष दवाओं की एडवांस सप्लाई भी कर दी गई है।

नकली दवाओं और नशाखोरी पर ‘बुलडोज़र’

डॉ. अंसारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में नकली दवाओं, मिलावटी भोजन, और नशाखोरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए औषधि निरीक्षण दल, ड्रग इंस्पेक्टर, और विशेष पुलिस टीम लगातार निगरानी करेंगे।

मिलावटी खाने पर कार्रवाई – अफसर भी नहीं बचेंगे

खाद्य सुरक्षा को लेकर मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी दुकान या स्टॉल पर मिलावटी या हानिकारक सामग्री पाए जाने पर खाद्य विक्रेता और निगरानी में लगे अधिकारी, दोनों के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जाएगी।

NDRF की तैनाती – हर आपदा से निपटने को तैयार

किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में NDRF की टीम की तैनाती की जाएगी। साथ ही, आपातकालीन चिकित्सा वाहन, संपर्क कंट्रोल रूम, और सर्विलांस टीम पूरी तरह से एक्टिव रहेंगी।

इस बैठक में देवघर परिसदन में आयोजित इस समीक्षा बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, NHM निदेशक शशि प्रकाश झा, देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडूग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।