Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: भारी बारिश से जलमग्न नागानल मंदिर का विधायक ने लिया जायजा, जल निकासी के दिए सख्त निर्देश

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित ऐतिहासिक नागानल मंदिर में भारी बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार सुबह स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राज मिश्रा समेत अन्य सदस्यों ने विधायक को जल भराव की गंभीर स्थिति से अवगत कराया। मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए विधायक ने नगर पंचायत के नगर प्रबंधक प्रभात मिंज और कनीय अभियंता अनीश कुमार को मौके पर बुलाया। साथ ही, उन्होंने नगर प्रशासक चंदन कुमार से दूरभाष पर बात कर जल निकासी कार्यों को शीघ्र शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

समस्या को लेकर गंभीर दिखे विधायक

विधायक मोहंती ने कहा कि नागानल मंदिर आस्था का केंद्र है और बारिश के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

मौके पर मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पति, समिति सदस्य गणेश दत्ता, विशाल बारीक, प्रदीप दास, असीम नाथ समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।