चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत अमलागोड़ा गांव में सोमवार की देर शाम भव्य लक्ष्मी पूजा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधि-विधान के साथ लक्ष्मी पूजा की शुरुआत हुई।
विधायक समीर मोहंती ने पूजा-अर्चना के दौरान सभी ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।”
पूजा आयोजन की पूरी जिम्मेदारी यंग स्टार क्लब ने संभाली। क्लब के अध्यक्ष बलराम बारीक, उपाध्यक्ष कृष्णा बारीक, सचिव जगन्नाथ बारिक, सह सचिव राम कृष्ण राउत, और कोषाध्यक्ष कृष्णा मुर्मू के नेतृत्व में दर्जनों युवा सदस्य आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
आयोजन समिति में सूरज दलाई, मानस बारीक, राहुल बारीक, श्रीकांत बारीक, समीरन परिहारी, जगदीश बारीक, ऋषभ दलाई, शीमंत बारीक, कंचन बारीक, और बिमल महाकुड़ समेत कई युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अरुण बारीक, राजा बारीक, गौतम दास, गोपन परिहारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।