Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में लक्ष्मी नारायण क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय वर्ष का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत अंतर्गत कालापाथर गांव में मंगलवार को लक्ष्मी नारायण क्लब के तत्वाधान में द्वितीय वर्ष का रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 66 पुरुष और 13 महिलाओं ने रक्तदान किया, जिससे 79 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

शिविर का उद्घाटन पंचायत मुखिया शिव चरण हांसदा, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, क्लब के अध्यक्ष सनत पाल, सचिव विश्वकेतु पाल, और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।

रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में मानिक चंद्र पाल, अमित, शिव शंकर पाल, संजय पाल, शीतल माइती, भवेश महतो, गौतम पाल सहित अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।