Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के चंद्रपुर गांव में आदिवासी बचाओ जन आक्रोश महारैली को लेकर बैठक, तैयारी में जुटे ग्रामीण

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता एन. बेरा):
बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव में मंगलवार की दोपहर ग्राम प्रधान कुंवर लाल मंडी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महारैली में बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

बैठक में बताया गया कि इस रैली में परगना, घाट परगना, माझी बाबा, नायके, गोड़ेत, आतु और मोढ़ होड़ समेत विभिन्न परंपरागत समुदायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। क्षेत्र में रैली की तैयारी जोरों पर है और जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने जानकारी देते हुए कहा कि —

“यह रैली आदिवासी अस्मिता, हक और अधिकार की आवाज़ को बुलंद करने का प्रतीक बनेगी। पूरे क्षेत्र के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को दिखाते हुए इसमें शामिल होंगे।”

बैठक में ग्राम प्रधान बाघराय किस्कू, मिरधा टुडू, दशरथ हांसदा, जादव टुडू, चंद्रमोहन बेसरा, गोमहा मुर्मू, विधान बेसरा, सुशील मुर्मू (तरफ पारगाना), प्रेमचांद किस्कू, गरमा हेंब्रम, सुकलाल टुडू, दसमत हांसदा, और खुदीराम मंडी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों में महारैली को लेकर उत्साह और जोश का माहौल देखा जा रहा है।