Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में वज्रपात से किसान के बैल की मौत, मुआवजे की मांग

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव के कासीडीह टोला में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के बैल की मौत हो गई। घटना में किसान बाघराय हांसदा को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाघराय हांसदा का बैल खेत में चर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से बैल मौके पर ही मौत के शिकार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसान को ढांढस बंधाया।

किसान ने बताया कि यह बैल उसकी खेती-बाड़ी का मुख्य सहारा था। अब उसकी मौत से परिवार को गहरी आर्थिक चोट पहुंची है।
बाघराय हांसदा ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से पीड़ित किसान की सहायता करने की अपील की है।