Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड में मनरेगा, आवास एवं स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Spread the love

जल सहियाओं को स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान के लिए किया गया प्रेरित

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा): शुक्रवार को प्रखंड सभागार में मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त आयोग एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी BPO, JE, पंचायत सचिव और GRS उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण करें। साथ ही वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मकान, पुलिया एवं अन्य संरचनाओं की अद्यतन रिपोर्ट जिला कार्यालय को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 पर हुई कार्यशाला

समीक्षा बैठक के साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें 300 जल सहियाओं ने भाग लिया। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी समस्याओं जैसे नाली जाम, कचरा प्रबंधन आदि पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए श्रमदान कर आम लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया गया ताकि भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिया जाम पर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई

NH के किनारे स्थित पुलियाओं के जाम से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दो दिनों के भीतर संबंधित पुलियाओं की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उसे उपायुक्त महोदय एवं NHAI को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा जा सके।