Responsive Menu
Add more content here...

एनएच-18 पर भीषण सड़क हादसा

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

मंगलवार दोपहर एनएच-18 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झारापाड़ा गांव निवासी रीमि दंडपाठ अपने पति और एक वर्षीय पुत्री श्रेया दंडपाठ के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल हाता जा रही थीं। जैसे ही वे बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी चौक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि महिला और उनका एक वर्षीय बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को काफी चोटें आईं।

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहन से दोनों घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद माँ और बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया।