Responsive Menu
Add more content here...

बांसदा चौक में अनियंत्रित बाइक ने गोलगप्पे ठेले को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बांसदा चौक में अनियंत्रित चौक के समीप एनएच 18 पर मंगलवार की दोपहर बांसदा चौक के एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर गोलगप्पा ठेले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तेज रफ्तार बाइक और गोलगप्पे के ठेले के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनकाटा गांव निवासी वीर सिंह हांसदा अपनी बाइक पर बेनासोली गांव की मालती मंडी को बैठाकर बेनासुली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बांसदा निवासी निरंजन साऊ अपने गोलगप्पे के ठेले को लेकर सड़क की ‘कटिंग’ पार कर रहे थे। वे केरुकोचा साप्ताहिक हाट जाने की तैयारी में थे। तभी बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक सीधे ठेले से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ठेला चालक तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्पश्चात बहरागोड़ा थाना के पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को तत्काल बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां निरंजन साऊ (ठेला चालक) प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि वीर सिंह हांसदा (बाइक चालक) एवं मालती मंडी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया है।