Responsive Menu
Add more content here...

दूध देने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

एनएच-49 पर हुआ दर्दनाक हादसा
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर खंडामौदा चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती (58) के रूप में हुई है।

दूध देने जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार युगल माईती रोज की तरह सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी साइकिल खड़ी की और पैदल ही एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल युगल माईती को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।