Responsive Menu
Add more content here...

सावित्री बाई फुले सेवा दल का रक्तदान शिविर, 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

गर्मी के बीच आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहे तापमान के बीच स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में आमतौर पर कमी देखी जाती है। ऐसे समय में सावित्री बाई फुले सेवा दल द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

52 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
इस शिविर में कुल 52 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। यह रक्तदान शिविर देश की पहली महिला शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की स्मृति और उनके आदर्शों को समर्पित किया गया।

संस्थाओं का मिला सहयोग
इस रक्तदान शिविर के आयोजन में जमशेदपुर ब्लड सेंटर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में समाजसेवी ज्योत्स्ना सरकार, पूर्वी घोष, डॉ. एस.के. झा, चंदेश्वर भगत, शुभनारायण भगत, एस.के. डे, रविन्द्र सैनी, डॉ. महेंद्र और रविन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

संस्था के संरक्षक राजेश भगत के मार्गदर्शन में महेश भगत, अजीत कुमार भगत, अवधेश कुमार, उमेश राम, विनोद रजक, सुनील शर्मा, संजय केसरी, विनय कुमार भगत, सुबोध प्रभाकर, रविशंकर, मीना देवी, धानो देवी, कुमारी देवी, हरप्रिया मुखी, विकास मुखी और धीरज मुखी समेत कई सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।