बहरागोड़ा, 24 जून संवाददाता (निलेश बेरा) – मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर इन कार्यों की शुरुआत की, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
पहली योजना के तहत पाटपुर पंचायत स्थित बहरागोड़ा लेम्पस परिसर में एक गोदाम भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की और इसे क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दूसरी योजना के अंतर्गत गुहियापाल पंचायत के ज्योतिपहाड़ी गांव में 400 फीट लंबी पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने वर्षों से इस सड़क की मांग की थी। अब इस कार्य की शुरुआत से गांववासियों में भारी उत्साह है और उन्होंने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।
विधायक समीर महंती ने कहा, “जनता की समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं। क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिनमें गुरुचरण मांडी, मिंटू पाल, मुन्ना होता, पप्पू राउत, बिसु ओझा, बाबलु पांडा, रास बिहारी साव, जगदीश राय, यदुपति राणा, मनोज माईति, कान्हूचरण बेरा, साजन बेरा, रसराज सोरेन, मिहिर बेरा आदि शामिल रहे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से जिन विकास कार्यों की प्रतीक्षा की जा रही थी, वे अब साकार हो रहे हैं।